Invest Rajasthan Summit: जयपुर में कल होगा आगाज, देश-विदेश के शीर्ष उद्योगपति होंगे शामिल

Invest Rajasthan Summit 2022

जयपुर में कल से शुरू होगा इन्वेस्ट राजस्थान समिट

Invest Rajasthan Summit: गुलाबीनगर में 7 और 8 अक्टूबर को इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को निवेशकों का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेहमानों के स्वागत में गुलाबी नगरी को सजाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए जेईसीसी कैंपस का दौरा किया है।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट की थीम ‘कमिटेड एवं डिलीवर्ड’ रखी गई है। जहां आगामी 2 दिन तक निवेश और उद्योग से जुड़े मामलों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र के बाद एनआरआर, पर्यटन, स्टार्टअप, फ्यूचर रेडी सेक्टर, एग्री बिजनेस पर समानांतर सेक्टोरल कॉन्क्लेव आयोजित करेंगे। इस सम्मेलन में देश विदेश के लगभग 3000 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

बताया जा रहा है कि इस समिट के माध्यम से प्रदेश में कुल 10.44 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। शुक्रवार से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम अडानी समेत अन्य निवेशक मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समिट की शुरुआत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक अब तक साढ़े 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रपोजल सरकार को मिल चुके हैं। CM गहलोत ने प्रदेश में 1.42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के इंवेस्टमेंट को प्रमोशन के लिए 32 प्रोजेक्ट्स को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में 32 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि उद्योगपति एल एन मित्तल (आर्सेलर मित्तल समूह), गौतम अडाणी (अडाणी समूह), सी के बिड़ला (सी के बिड़ला समूह), पुनीत चटवाल (इंडियन होटल्स कंपनी), प्रवीर सिन्हा (टाटा पावर कम्पनी लि.), कमल बाली (वोल्वो समूह), अजय श्रीराम (डीसीएम श्रीराम), अनिल अग्रवाल (वेदांता समूह), और अन्यों ने सम्मेलन में आने की सहमति दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ