Rajasthan Weather Report: प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
Edited By Nirmal Pareek
Edited By Nirmal Pareek
Rajasthan Weather Report: राजस्थान में अब तेज बारिश की संभावना न के बराबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय हुआ है, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को भी पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है।
वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। वहीं शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग ने शनिवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहा। दूसरी तरफ राज्य के अधिकतर शहरों में वायु प्रदूषण सूचकांक ‘अच्छा से मध्यम’ श्रेणी में है।
बताते चलें कि कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी लोगों को सुबह गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: