हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: बीकानेर में दो मासूम बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के देशनोक में घर की कुंडी में गिरने से दो सगे नन्हें भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मृतक बच्चे की उम्र डेढ़ साल, जबकि दूसरे की उम्र साढ़े तीन साल है। बताया जा रहा है कि मां बाथरूम में स्नान कर रही थी, उसी वक्त आंगन में खेल रहे बच्चे कुंड में जा गिरे। काफी देर बाद बच्चों को संभाला तो कुंड में लाशें तैरती हुई मिली।

अभी पढ़ें – विधायकों के इस्तीफे पर बोले अशोक गहलोत, ‘मेरे हाथ में कुछ नहीं’

जानकारी के मुताबिक महावीर बस्ती में अपने घर के पानी की कुंड में दो नौनिहालों की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा देशनोक शहर में शिवलाल मेघवाल के घर पर हुआ है। दोपहर में शिवलाल की पत्नी स्नान के लिए गई थी और जब वह लौटी दोनों बेटे कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। काफी देर तक तलाश करने के बाद उसे घर के आंगन में एक तालाब मिला, जो खुला था। अंदर देखने पर दोनों बच्चों के शव पानी में तैरते मिले। उसने पड़ोसियों को बुलाया और बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ ने बताया कि महावीर बस्ती में शिव कुमार के बच्चे बाहर खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों बच्चे अपने घर के चौक में बने पानी के कुंड में डूब गए। पड़ोसियों ने बच्चों को निकाला। देशनोक थाने को सूचना दी गई। सूचना पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों का शव अपने कब्जे में लेकर देशनोक सीएससी की मोर्चरी में रखवाया है। परिजन पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किए जाएंगे।

अभी पढ़ें – कल गुजरात से दिल्ली सीएम के घर खाना खाने आएंगे हर्ष सोलंकी

दरअसल, ये हादसा लापरवाही के कारण हुआ। घर के आंगन में ही कुंडी बनी हुई है, जिसकी कोई ऊंचाई नहीं है। कुंडी का गेट है लेकिन वो खुला पड़ा था। ऐसे में ढाई व डेढ़ साल के बच्चे खेलते हुए वहां पहुंच गए। एक के बाद एक बच्चा इस कुंड में जा गिरा।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें