जयपुर: बसपा से कांग्रेस में आए राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान से राजस्थान की सियासत में एक बार फिर से भूचाल आया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव और राजस्थान सरकार पर 2020 में आए संकट को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने झुंझुनू के एक स्कूल के प्रोग्राम के दौरान कहा कि राज्यसभा चुनाव में एक प्रत्याशी को वोट देने के बदले उन्हें 25 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे।
और पढ़िए – इलाहाबाद हाईकोर्ट-लखनऊ खंडपीठ के सभी सरकारी वकील हटाए, जानें योगी सरकार का बड़ा फैसला
इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि, कांग्रेस सरकार पर आए संकट के दौरान उन्हें 60 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी। हालांकि, गुढ़ा ने किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया, जिसने उन्हें यह ऑफर दिए थे। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा प्रदेश कांग्रेस सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक बनने के बाद उन्होंने 2019 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
ऑफर ठुकरा दिया था
दरअसल, कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि उन्होंने दोनों मिले ऑफरों को ठुकरा दिया था। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री सोमवार को झुंझुनू के एक प्राइवेट स्कूल में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने एक छात्र के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुझे एक शख्स को अपना राज्यसभा का वोट देने के लिए 25 करोड़ रुपए का ऑफर था। ऐसे में उन्होंने इस बात को लेकर अपनी पत्नी से भी बात की थी। इस पर उन्होंने अच्छी नियत रखने की बात कही थी।
पैसा नहीं, बल्कि इज्जत चाहिए
आगे मंत्री ने यह भी कहा कि, ”मैं आपको यह भी बताना चाहूंगा कि 2020 में जब राज्य में राजनीतिक उठा पटक चल रही थी, तब मेरे पास 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव था। मैंने अपने परिवार से बात की। मेरी पत्नी, बेटे और बेटी ने कहा कि उन्हें पैसा नहीं, बल्कि इज्जत चाहिए।” गुढ़ा ने छात्रा से कहा,”जब आपके साथ रहने वाले ऐसा सोचेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।”
और पढ़िए – जेल में बंद कैदी की मौत, जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
बसपा के टिकट पर जीता था चुनाव
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर छह विधायक जीते थे। राजेंद्र गुढ़ा उन छह विधायकों में शामिल हैं। इसके बाद 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जुलाई 2020 में जब तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पार्टी के 18 अन्य विधायकों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति बगावती तेवर अपनाए तो गुढ़ा,गहलोत के खेमे में थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
33 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR, अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines