Rajasthan Political Crisis: सरकार त्रस्त, नेता मस्त! सियासी संकट के बीच पोलो देखते नजर आए कई मंत्री-विधायक

Many ministers-MLAs were seen watching polo

सियासी संकट के बीच पोलो देखते नजर आए कई मंत्री-विधायक

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बड़ा संकट दिखाई दे रहा है। एक ओर अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने बागी तेवर अपना रखे हैं तो वहीं दूसरी ओर सचिन पायलट कैम्प के विधायकों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी बीच प्रदेश के कई मंत्री-विधायक पोलो का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इनके साथ विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी भी बैठे हुए नजर आ रह हैं।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधानसभा अध्यक्ष जोशी के अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी पोलो ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे थे।

विज्ञापन

दरअसल जोशी व अन्य मंत्रियों ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं, चांदना ने कहा, ‘‘कांग्रेस के भीतर कोई मुकाबला नहीं है और घर की बात घर में ही रहे। हम अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। सरकार पर कोई संकट नहीं है।’’

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि रविवार शाम को दिल्ली से आए जयपुर आए ऑब्जर्वर ने कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई थी। लेकिन मीटिंग से पहले ही सीएम अशोक गहलोत के समर्थक के विधायक बगावत कर बैठे। इसके बाद ऑब्जर्वरों ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस आलाकमान के साथ मीटिंग की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चल रही बैठक खत्म होने के बाद AICC ऑब्जर्वर अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मैंने और खड़गे जी ने बहुत विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने हमसे लिखित रिपोर्ट मांगी है जो हम आज या कल तक दे देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ