Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही कवायद हर दिन उलझती हुई नजर आ रही है। हर पल सियासत बदल रही हैं। खबर आ रही कि सीएम अशोक गहलोत खेमे के कई विधायक अब बैकफुट पर आते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो आलाकमान के फैसले के साथ हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने विपक्षी खेमे से अलग आवाज बुलंद की है।
उन्होंने कहा कि मैं परसराम मदेरणा के परिवार से हूं और आलाकमान के गुट से हूं। सचिन पायलट खेमे की ओर दिव्या मदेरणा के होने की खबरों पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं खेमेबाजी की राजनीति नहीं करती। राजस्थान में गहलोत बनाम पायलट का मामले के मद्देनजर दिव्या मदेरणा का बयान काफी अहम माना जा रहा है।
अभी पढ़ें – Rajasthan: जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर बर्खास्त, हटाई नाम पट्टिका
दिव्या मदेरणा ने ट्वीट कर लिखा- एक तरफ वो पार्टी की सीएलपी बैठक के लिए विधायकों को फोन करते हैं दूसरी ओर शांति लाल धारीवाल के घर पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं। वो अनुशासनहीन व्यक्ति हैं। जो पार्टी नेतृत्व के निर्देश नहीं मानते. उन्होंने सवाल किया है कि आखिर कैसे चीफ व्हिप ऐसा कर सकते हैं। आपको बता दें इससे पहले ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा ने महेश जोशी को अनुशासनहीन शख्स बता चुकी है।
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट में अब गैंद आलाकमान के पाले में है। सोनिया गांधी अशोक गहलोत गुट के कुछ नेताओं में एक्शन का फैसला ले सकती है। अजय माकन अपनी लिखित रिपोर्ट आज सोनिया गांधी को सौंपेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली से कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
दरअसल राजस्थान में रविवार को जो घटनाक्रम हुआ उससे हाईकमान नाराज है। विधायक दल की बैठक में नहीं जाने को कांग्रेस आलाकमान को गम्भीरता से लेते देख गहलोत समर्थकों के तेवर भी कुछ ढीले पड़ गए है। सोमवार को ज्यादातर मंत्री रक्षात्मक नजर आए। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल इन सब से दो कदम आगे निकल गए। उन्होंने पाप का घड़ा केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आए राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन पर फोड़ दिया।
अभी पढ़ें – Shrikant Tyagi Case: ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर से तनाव, प्रशासन के अधिकारी पहुंचे
मैं Gehlot या Pilot किसी गुट की नहीं…CLP से पहले धारीवाल के घर बैठक अनुशासनहीनता
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 mins agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines