अजमेर: राजस्थान के अजमेर डिस्कॉम के विजिलेंस एसई की रिटायरमेंट पार्टी के नजारे कुछ इस तरह सामने आए कि पूरा अजमेर डिस्कॉम शर्मसार हो गया। पुष्कर में हुई इस रिटायरमेंट पार्टी का अश्लील डांस वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह मामला 30 जून को पुष्कर के एक होटल में आयोजित पार्टी से जुड़ा है। जिसमें कुछ अन्य इंजीनियर डिस्कॉम के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ अश्लील डांस करते हुए सारी हदें तोड़ते नजर आ रहे हैं।
गिफ्ट और शराब के पैसों को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि गिफ्ट और शराब के लिए मांगे गए रुपये पर हुए विवाद के बाद पार्टी के वीडियो वायरल किए गए हैं। इन वीडियो में शामिल लोग लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं। कुछ इंजीनियर और कर्मचारी आपत्तिजनक अवस्था में भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं डिस्कॉम के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि वे इस पार्टी में गए थे, लेकिन वहां कोई अश्लील डांस नहीं किया।
बता दें कि अजमेर डिस्कॉम के विजिलेंस SE की रिटायरमेंट पार्टी पुष्कर के एक निजी होटल में आयोजित की गयी थी। इस पार्टी में अजमेर डिस्कॉम के 11 जिलों के इंजीनियर्स शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इस पार्टी में शबाब और कबाब के साथ ही शराब का भी इंतजाम किया गया था।
साथियों ने ही बनाया वीडियो
बता दें कि पार्टी की शुरुआत में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे जैसे शराब का सरुर सर चढ़ कर बोलना शुरू हुआ वैसे वैसे अश्लीलता की हदें पार होना शुरू हो गयी। अपनी उम्र और पद को भूल कर अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियर्स कुछ ऐसे बहके कि उन्हें किसी बात का होश नहीं रहा। इसी बीच वहां मौजूद इंजीनियर्स में से ही कुछ लोगों ने इस रंगीन नजारे को अपने मोबाइल फोन्स में कैद करना शुरू कर दिया।
इस पूरे मामले में एक तथ्य यह भी सामने आया है कि 18 जून को पार्टी देने वाले इंजीनियर के लिए एक और पार्टी 30 जून को पुष्कर के एक अन्य होटल में हुई थी। जिसमें इंजीनियरों से गिफ्ट, पार्टी और शराब के लिए 5-5 हजार तथा क्लर्क एवं हेल्परों से 1500-1500 रुपए मांगे गए। इस पर शराब नहीं पीने वाले कर्मचारियों ने विरोध किया। मगर जबरन पैसे लिए गए। इसके बाद इंजीनियरों एवं कर्मचारियों के आपसी विवाद के चलते वीडियो वायरल हो गए।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अभी तक अजमेर डिस्कॉम के किसी आला अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है, लेकिन जरूरी है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस पार्टी में शामिल अधिकारी सामने आए हैं. चेहरे छुपा रहे हैं।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 mins agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
23 mins agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines