राजस्थान में बदलेगा रिवाज या कायम रहेगा गहलोत राज? आ गए ताजा सर्वे के नतीजे
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Election 2023 Times Now Survey BJP Congress Report Card
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Election 2023 Times Now Survey BJP Congress Report Card
Rajasthan Election 2023 Times Now Survey BJP Congress Report Card: राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां चुनाव की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। इन सबके बीच विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे सर्वे भी सामने आ रहे हैं। ताजा सर्वे टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से कराया गया है। इस सर्वे में दोनों ही पार्टियों के लिए अलार्मिंग मैसेज हैं। टाइम्स के इस सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर नजर आ रही है। इस सर्वे में जुलाई और सितंबर महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया है।
टाइम्स नाउ के सर्वे के अनुसार राजस्थान में आज अगर चुनाव हो तो बीजेपी-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर हुए सर्वे में भाजपा को 95 से 105 सीटें तो दूसरी ओर कांग्रेस को 91 से 101 सीट मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा निर्दलीय और अन्य पार्टियों को 3-6 सीट मिल सकती है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटों पर जीत मिली थी वहीं कांग्रेस को 100 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
गौरतलब है कि राजस्थान चुनाव को लेकर जुलाई में भी सर्वे हुआ था। जिसमें भाजपा को 114 से 124 और कांग्रेस को 71 से 81 सीटें मिल रही थी। लेकिन सितंबर में हुए सर्वे में अब टक्कर बराबरी पर आ गई है। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस चुनाव से पहले अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। इसको लेकर दोनों ही पार्टियों के हाईकमान लगातार राजस्थान के दौरे कर रह हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: