हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bikaner: राजनीति के दो धुर विरोधी आमने-सामने, भाटी ने मेघवाल से नहरों के लिए मांगा पानी, नजरें चुराते दिखे केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
बीकानेर कलेक्टर ऑफिस में देवी सिंह भाटी और अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर: राजस्थान की राजनीति में चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों में गुटबाजी चरम पर है। आज ऐसा ही एक नजारा बीकानेर कलेक्टर ऑफिस में देखने को मिला जहां पूर्व मंत्री और बीकानेर के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी नहरों में पानी की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के पास पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवी सिंह भाटी नहरों की समस्या को लेकर अर्जुन मेघवाल से बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि बीकानेर कलेक्टर ऑफिस में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल बैठक ले रहे थे। इसी दौरान उनके धुर विरोधी माने जाने वाले देवी सिंह भाटी पहुंच गए और उनसे बीकनेर में नहरों में पानी की मांग करने लगे। लेकिन अर्जुन राम मेघवाल ने उनको कोई जवाब नहीं दिया और अपने काम में लगे रहे। दोनों नेताओं में एक दूसरे के खिलाफ आदावत जग जाहिर है।

अभी पढ़ें – MP में धनतेरस पर पीएम मोदी की सौगात, 4.5 लाख गरीबों का करेंगे गृह प्रवेश

अभी पढ़ें – मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी होगी हिंदी में MBBS की पढ़ाई, CM योगी ने किया ऐलान

मालूम हो कि देवी सिंह भाटी बीकानेर में दिग्गज बीजेपी नेता रहे हैं और वह 1980 से लगातार 7 बार विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से वसुंधरा राजे के विश्वास पात्र और करीबी होने के बावजूद केंद्रीय बीजेपी के फैसले पर सवाल उठाने के चलते वह हाशिये पर चले गए थे। देवी सिंह भाटी ने अर्जुनराम मेघवाल को दोनों बार बीकानेर से लोकसभा सांसद का टिकट मिलने पर विरोध किया था। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुनराम मेघवाल को दोबारा टिकट मिलने पर भाटी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 9 और 10 अक्टूबर को बीकानेर दौरा किया था जहां बीकानेर के कोलायत से पूर्व मंत्री और विधायक देवी सिंह भाटी ने व्यवस्थाओं को सम्भाला था और पूरी तरह एक्टिव रहे। इस दौरान अर्जुनराम मेघवाल गुट ने इस दौरे से दूरियां बनाकर रखी थी।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें