MP में धनतेरस पर पीएम मोदी की सौगात, 4.5 लाख गरीबों का करेंगे गृह प्रवेश

Parliamentary party meeting, PM Modi, Budget 2023

पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश में  4.5 लाख गरीबों को नया आशियाना मिलने जा रहा है। धनतेरस के पावन मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) धनतेरस के दिन 4.5 लाख गरीबों का गृह प्रवेश (Griha Pravesh) कराएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह प्रवेश कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम को दिया जाए उत्सवी रूप

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम को उत्सवी रूप दिया जाए, क्योंकि गरीब परिवारों को घर मिलने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन लोग शांतिपूर्ण सुन सकें, इसकी तैयारी भी कर ली जाए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करें।

विज्ञापन

सतना में वर्चुअली जुड़ेगे पीएम मोदी

बता दें कि 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन प्रदेश के 4.5 लाख गरीबों को नया घर मिलेगा। 22 अक्तूबर को सतना जिले में होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। इस अवसर पर साढ़े 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाकर उन्हें घर की चाबी सौंपेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ