Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक कार्यक्रम और सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। नेता चुनाव जीतने और हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कभी बड़े नेताओं में मतभेद की खबरें आती हैं तो कभी राजनीतिक एकता की बात चर्चा में रहती है। दोनों मुख्य दल कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह कभी अंदरखाने तो कभी सतह पर आ ही जाती है। इस बीच एक ऐसा वाक्या हुआ है जिससे बीजेपी में राजनीतिक एकता के संकेत मिलते हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी में सबकुछ सामान्य है और राज्य पार्टी के नेताओं में मतभेद नहीं हैं।
शेखावत ने राजे के लिए मंगवाया खाना
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि 20 अक्टूबर यानी गुरुवार को राजस्थान बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद थे। पांच घंटे तक चली बैठक के बाद जब खाना खाने की बारी आई तो गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वे खाना नहीं खाएंगे, क्योंकि उन्होंने नवरात्रि का व्रत रखा है।
ये भी पढ़ें-अस्थिविसर्जन करने गया परिवार नहर में डूबा; हाथ का इशारा देख फरिश्ता बना कार चालक, 8 में से 6 को बचाया
शेखावत ने फलाहार लेने की इच्छा जाहिर की। वसुंधरा राजे ने भी व्रत रहने की बात बताते हुए फलाहार की बात कही। फिर क्या था, शेखावत ने अपने घर से खाना मंगवाया, जिसे सभी को परोसा गया जो नेता नवरात्रि का व्रत थे। वहां मौजूद लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की। उनका कहना था के दोनों नेता इसी वजह से इतने खास हैं।
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बाकी हैं। 25 नवंबर को सभी 200 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। तीन दिसंबर को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनावी समय में बीजेपी आपसी एकजुटता दिखाकर सरकार बनाने का दावा कर रही है। दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines