---विज्ञापन---

Breaking: सोनिया गांधी के साथ अशोक गहलोत की बैठक खत्म, 10 जनपथ से मिला ये संकेत

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने को लेकर कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक उठापटक चल रही है। सीएम गहलोत कांग्रेस इसी सिलसिले में आज बुधवार को 10, जनपथ पर वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे थे। अब खबर आ रही है की ये बैठक खत्म हो […]

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने को लेकर कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक उठापटक चल रही है। सीएम गहलोत कांग्रेस इसी सिलसिले में आज बुधवार को 10, जनपथ पर वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे थे। अब खबर आ रही है की ये बैठक खत्म हो गयी गयी है। बता दें की करीब 2 घंटे तक ये बैठक चली है।

अभी पढ़ें – जोधपुर में सचिन पायलट के समर्थन वाले पोस्टर लगे, लिखा- सत्यमेव जयतेनये युग की तैयारी

---विज्ञापन---

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में सोनिया गांधी ने साफ कर दिया है कि, “वो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में किसी भी नेता विशेष का पक्ष नहीं लेंगी।” कहा जाता है कि उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी यही बात कही थी, जब वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए दो दिन पहले उनसे मिले थे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत नामांकन भर सकते हैं, इसलिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मालूम हो कि अशोक गहलोत कथित तौर पर 10 जनपथ की ओर से पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर पहली पसंद बताये जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

वहीं सीएम अशोक गहलोत इस मुलाकात के बाद घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली से मुंबई और वहां से कोच्चि का दौरा करेंगे, जहां वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और प्रतीकात्मक रूप से यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही अशोक गहलोत आखिरी बार राहुल को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका जिक्र वह कई बार कर चुके हैं।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 21, 2022 07:58 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola