Jalandhar News: जालंधर में एक महिला ने अपने पति पर 100-100 रुपए लेकर गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जब वह किसी अन्य मर्द से संबंध बनाने से मना करती है तो वह उसकी पिटाई करता है। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला आयोग के स्थानीय ऑफिस में दी है। पुलिस और महिला आयोग इस मामले की जांच कर रहे हैं।
महिला का बॉयफ्रेंड होने का आरोप
पति ने महिला का बॉयफ्रेंड होने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहती है और उसे घर में घुसने नहीं देती। वह अपने बच्चों से मिलने की कोशिश करता है तो वह उसे देखकर दरवाजा बंद कर लेती है। शनिवार को दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।
घर खर्च के लिए नहीं देता पैसे
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिन से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। उसने आज उसे रंगेहाथ पकड़ लिया तो वह उस पर आरोप लगा रही है। वहीं, महिला ने कहा कि उसके पति ने उसका पैर तोड़ दिया, वह शराब के नशे में घर पर आता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि वह खर्च के लिए घर में पैसे नहीं देता, उसका एक छोटा बच्चा भी है, उसका पति उसकी दवा और खुराक के लिए भी पैसे नहीं देता है।
काउंसिलिंग की जा रही
जालंधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार दंपति एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बयान ले लिए गए हैं। दोनों को एक साथ और अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों को परामर्श केंद्र भेजा गया है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines