US Deported Punjab policeman son tragic story: अमेरिका इस समय अवैध प्रवासियों के निर्वासन को लेकर काफी सख्ती से काम कर रहा है। अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के दूसरे ग्रुप में 116 भारतीयों को भारत वापस भेजा है। इन अवैध प्रवासी भारतीयों को शनिवार रात को अमेरिकी एयरक्राफ्ट सी-17 से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचाया गया है। अमेरिका से भारत डिपोर्ट हुए इन 116 लोगों में पंजाब के एक पुलिसकर्मी का बेटा और बहू भी शामिल हैं, जो शादी के बाद अमेरिका रहने गए थे। इस कपल ने अमेरिका जाने के लिए एजेंट को 80 लाख रुपये दिए थे। परिवार के अनुसार, कपल इस वक्त सदमे में है।
9 महीने इधर-उधर भटके
पंजाब के मोहाली के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (30) और अमनप्रीत कौर (26) की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद गुरप्रीत सिंह और अमनप्रीत कौर ने देश छोड़ दिया था। दोनों ने अमेरिका जाने के लिए हरियाणा के एक एजेंट को 80 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उन्हें अमेरिका जाने से पहले 9 महीनों तक एक देश से दूसरे देश भटकते रहना पड़ा। 9 महीने इधर-उधर भटकने के बाद जैसे ही यह कपल अमेरिका के बॉर्डर पहुंचा, वहां अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंटों ने देश में एंट्री करते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरप्रीत के पिता जसविंदर सिंह पंजाब में पुलिसकर्मी हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा तीसरा विमान, 112 अवैध प्रवासी आए वापस
सदमे में है कपल
गुरप्रीत सिंह और अमनप्रीत कौर अमेरिका से हथकड़ियों में शनिवार को अमृतसर लौटे। इसके बाद रविवार को पंजाब के मोहाली जिले के लालरू में अपने पैतृक स्थान पहुंचे। पंजाब का यह कपल फिलहाल सदमे में है और एजेंट से अपना पैसा वापस पाने की कोशिश कर रहा है। मालूम हो कि गुरप्रीत और अमनप्रीत, अमेरिका से निर्वासित होने वाले मोहाली के दूसरे कपल हैं।
अमेरिका से डिपोर्ट हुए 116 अवैध प्रवासी भारतीयों के दूसरे समूह में हरियाणा के 33, पंजाब के 65, यूपी से 2, महाराष्ट्र से 2, राजस्थान से 2, गुजरात से 8, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गोवा का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
12 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
19 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines