पंजाब: पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि पराली जलाने से रोकने के उपायों को अमल में लाने से आपको कौन रोक रहा है?
दअरसल, देशभर में पराली जलाने और प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र व दिल्ली सरकार आमने-सामने है। दोनों पार्टियों के नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन बयान जारी किए जा रहें हैं। गुरुवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक ट्वीट किया।
सीएम का वीडियो किया साझा
केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा श्रीमान, अब आपको पंजाब की पराली समस्या के इन उपायों को अमल में लाने से कौन रोक रहा है? इस ट्वीट में उन्होंने दो मिनट की एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलग-अलग जगहों की क्लीपिंग है। इनमें सीएम द्वारा पराली जलाने को लेकर किए जाने वाले उपाए और पंजाब में आप की सरकार नहीं रहते हुए वहां पराली जलाने पर मौजूदा सरकार को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं।
हरियाणा में गिरावट
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब में आज की स्थिति में साल 2021 के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में करीब 19 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। जबकि हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 30.6 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा था कि पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 1347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 120000 मशीनें खरीदीं। इनमें से 11275 मशीनें गायब हो गई हैं। धन का उपयोग स्पष्ट अक्षमता को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
7 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
11 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines