Barnala Road Accident, बरनाला: पंजाब में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। जिसमें सात लोगों की जान चली गई है। ये दोनों घटनाए बरनाला के महलकलां के नजदीक घटी है। इसमे से एक हादसा बरनाला के गांव भदलवड में हुआ और दूसरा हादसा सिथ्त कस्बे में हुआ।
हादसे में चार की मौत
पहला हादसा बरनाला के नजदीक भदलवड में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। यहां एक स्विफ्ट गाड़ी एक ईंटों से भरी ट्रॉली से जा भिड़ी। जिसमें कार में बैठे एक बच्चे समेत 4 लोग की मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में थाना ठूल्लीवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह मान के मुताबिक हरियाणा के हिसार से होते हुए नकोदर दरगाह पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। उस दौरान कार में सूनों बत्रा (40) दूसरे विकास कुमार (28) , अमृतपाल (25) समेत एक 11 साल का बच्चा सवार था। पुलिस ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करके उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान गांव संघेड़ा के रहने वाले सोमा सिंह रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के अगले दिन 4 बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़, कनाडा से आई ये मनहूस खबर
दूसरा हादसा
पंजाब के बरनाला में स्थित कस्बा महल कलां में लुधियाना रोड पर गुरुवार देर रात को एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक कार एक कन्टेनर के नीचे आ गई। हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से मौके पर ही 3 की मौके हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे को लेकर डीएसपी महल कलां कंवरपाल सिंह और थाना प्रभारी महल कलां कमलजीत सिंह बताया कि लुधियाना-बरनाला मार्ग पर महलकलां के नजदीक बरनाला साइड से बेहद ही तेजी से आ रहे कॉन्टेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इखट्ठा हो गई। लोगों ने पिकअप को ट्रैक्टर के नीचे से निकले की पूरी कोशिश की, लेकिन इसके बाद जेसीबी को बुलाकर पिकअप को बाहर निकला गया। हालांकि अब तक पिकअप में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
10 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines