---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक, कल बठिंडा के बादल गांव में अंतिम संस्कार

Parkash Singh Badal: केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। दो दिवसीय राजकीय शोक 26 से 27 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इन दो दिनों के लिए कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। बता दें कि […]

---विज्ञापन---

Parkash Singh Badal: केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। दो दिवसीय राजकीय शोक 26 से 27 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इन दो दिनों के लिए कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिअद संरक्षक के निधन की पुष्टि उनके बेटे के निजी सहायक और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। अनुभवी राजनेता का अंतिम संस्कार गुरुवार को बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन, सबसे कम्र में बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री

पांच बार रहे पंजाब के मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002, 2007-2012 और 2012-2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। वे पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुरिंदर कौर बादल, बेटा सुखबीर सिंह बादल और बहू हरसिमरत कौर बादल हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी तबियत, PGI चंडीगढ़ में कराया गया भर्ती

बीते शुक्रवार सुबह प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने मंगलवार की शाम अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल ने 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार मिली थी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 26, 2023 09:13 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola