Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर आ रही है। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ स्थित PGI में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों से हलका बुखार था। फिलहाल प्रकाश सिंह बादल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। PGI के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को कोरोना भी हो चुका है। इसी साल जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे। यहां उनके कोविड पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे। इसके बाद मोहाली और PGI में पहले भी उनकी सेहत की जांच की जा चुकी है।
गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वो 18 साल 340 दिन मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं। 1977 में जब वह पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने उस समय उनकी उम्र महज 43 साल थी। वह 1997, 2007 और 2012 में भी पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से 11 बार विधायक रह चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।