---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन, सबसे कम्र में बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एस प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी पुष्टि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में कड़ी […]

---खबर नीचे जारी है---

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एस प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी पुष्टि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में कड़ी निगरानी में हैं।

पार्टी के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बादल को 21 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
प्रकाश सिंह बादल 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002 और 2007-2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।
वह पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे।

और पढ़िए – तुष्टीकरण पर नहीं अब संतुष्टीकरण पर बल, पीएम मोदी ने सिलवासा को दी नमो अस्पताल की सौगात

बीते शुक्रवार सुबह प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने मंगलवार की शाम अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल ने 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार मिली थी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 25, 2023 09:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola