Punjab News: जालंधर के आदमपुर कस्बे में शनिवार की रात तीन अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने आदमपुर के गांधी नगर मोहल्ले का है। गांधी नगर मोहल्ले में स्थित एक मकान को निशाना बनाया और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदमपुर थाना के SHO हरदेव प्रीत सिंह ने कहा यह घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहती हैं तथा उनका बड़ा बेटा और बेटी विदेश में रहते है।
सीसीटीवी कैमरे में देखा गया घटना
हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि सुबह उठने पर उन्होंने घर के अंदर कांच के टुकड़े और मुख्य गेट पर जलने के निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा गया कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए।
SHO हरदेव प्रीत सिंह का बयान
आदमपुर थाना के SHO हरदेव प्रीत सिंह ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरप्तार कर लिया जाएगा। जल्द ही मामला का एफआइआर दर्ज कर ली जाएगी। SHO हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद गंभीर है और इसमें किसी आपसी मन मुटाव या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है।इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
9 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
19 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines