माछीवाड़ा (लुधियाना): पंजाब के लुधियाना जिले में बीते दिन एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह खौफनाक कदम क्लासरूम के अंदर उठाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टीचर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस महिला टीचर के द्वारा यह खौफनाक कदम उठाए जाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन सूत्रों की मानें तो किसी घरेलू परेशानी के चलते उसने ऐसा किया है।
मृतका की पहचान माछीवाड़ा इलाके के गांव टांडा कुशल की रहने वाली 22 वर्षीय सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। पिता मोहन सिंह के मुताबिक पिछले एक साल से वह माछीवाड़ा साहिब के नजदीक गांव पंजगराई के सरकारी प्राइमरी स्कूल में प्राइवेट तौर पर पढ़ा रही थी। बीते दिन सिमरनजीत कौर दोपहर दो बजे खाली पड़े क्लासरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया। इस बात का पता तब चला, जब यहां अपने बच्चे को लेने आए एक अभिभावक की नजर पड़ी।
सिमरनजीत कौर को पंखे से लटका देखे वह चिल्लाया तो कुछ ही पल में स्कूल का सारा स्टाफ इकट्ठा हो गया। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत कौर ने पंखे से अपनी ठुड्डी बांध रखा था। स्कूल में मौजूद प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने शिक्षिका को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, इस मामले में सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्कूल स्टाफ और परिजनों से पूछताछ की, लेकिन बावजूद इसके आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका। हालांकि इस बारे में प्राइमरी स्कूल प्रिंसिपल मीनू रानी ने बताया कि टीचर सिमरनजीत कौर सुबह से ही परेशान थी। उसके मोबाइल पर सिमरनजीत की बहन का फोन आया तो उन्होंने उससे बात कराई। अब पुलिस उसकी बहन की कई कॉल्स को लेकर अंदाजा लगा रही है कि जरूर कोई घरेलू परेशानी चल रही थी।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
6 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
15 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
20 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines