Goldie Brar: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में दबोच लिया गया है।
भारत की खुफिया एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से एक बड़ा इनपुट मिला है। हालांकि अभी तक इस मामले में कैलिफोर्निया सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को ऐसे इनपुट जरूर मिले हैं कि गोल्डी बराड़ वहीं है और उसे हिरासत में लिया गया है।
मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार से की थी ये मांग
सिद्धू मूसेवाला की मौत के छह महीने बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने गुरुवार को पंजाब सरकार और पुलिस से गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने वाले को 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करने की मांग की थी।
वेरका में एक धार्मिक समारोह के लिए अमृतसर पहुंचे बलकौर सिंह ने कहा है कि अगर पंजाब सरकार के पास पैसा नहीं है तो वह अपनी जेब से इनाम देने को तैयार हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी। कनाडा का रहने वाला गोल्डी बराड़ मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू की हत्या के बाद भी सरकार 2 करोड़ रुपये का आयकर वसूल रही है जो मूसेवाला हर साल देता था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार करने और गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाने वाले व्यक्ति को 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करनी चाहिए।
Kanye West: एलन मस्क ने रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का बलकौर सिंह ने दिया उदाहरण
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का उदाहरण देते हुए बलकौर सिंह ने भारतीय मूल के राजविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर (5 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की, जो एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का आरोपी था और देश से भाग गया था। कहा कि पुरस्कार की घोषणा के बाद हाल ही में उसे इंटरपोल और दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा गया।
मूसेवाला के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने जीवन में कभी कुछ नहीं कमाया। शुरुआती दौर में जब सिद्धू गाते थे तो अपने दोस्तों के खातों में पैसे जमा करते थे। उसे धोखा दिया गया था। आज भी एक ही खाता है और सारी कमाई पर टैक्स लगता है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
11 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
14 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
15 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
17 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
17 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines