स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह लगातार विवादों में हैं। कभी उन पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा, तो कभी उत्पीड़न का। अब इस पादरी पर एक महिला और एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर आरोप है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
सामने आए CCTV वीडियो में बजिंदर सिंह को ऑफिस में एक बच्चे के साथ बैठी महिला पर कागज का ढेर फेंककर हमला करते देखा जा सकता है। इसके बाद महिला अपनी सीट से उठकर बजिंदर सिंह की तरफ बढ़ी और वह भी अपनी कुर्सी से खड़ा हो गया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत करवाया।
महिला से पहले युवक के साथ मारपीट
महिला पर हमला करने से पहले बजिंदर सिंह सामने बैठे एक युवक के साथ मारपीट करता भी दिखाई दे रहा है। वह आक्रोशित होकर अपनी कुर्सी से उठा और युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
ताजा मामले पर पादरी और पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, एक हफ्ते पहले ही बजिंदर सिंह 2018 के एक यौन उत्पीड़न मामले में छह अन्य आरोपियों के साथ मोहाली की एक अदालत में पेश हुए थे। बता दें कि पादरी के खिलाफ 3 मार्च को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
क्या है मामला?
20 जुलाई 2018 को बजिंदर सिंह को ज़ीरकपुर की एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। लंदन की फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पादरी ने उसके साथ बलात्कार किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। उसने धमकी दी थी कि यदि बात नहीं मानी गई या शिकायत की गई, तो वह वीडियो ऑनलाइन वायरल कर देगा।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
5 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
13 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
23 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines