Schools closed in Punjab: सर्दी के मौसम के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल, पांचवी कक्षा तक (सरकारी/एडेड/मान्यता प्राप्त और प्राइवेट), 15 जनवरी से 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल (सरकारी/एडेड/मान्यता प्राप्त और प्राइवेट) 15 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे।
शाम 4 बजे के बाद कोई स्कूल नहीं खुलेगा
कैबिनेट मंत्री बैंस ने बताया कि डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई भी स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा।
यह भी पढ़ें: एशियन चैंपियनशिप में भारत की झोली में डाला गोल्ड और सिल्वर मेडल, सिफ्त कौर समरा को मंत्री ने दी बधाई
घना कोहरा छाए रहने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 14 से 17 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 14 जनवरी की रात से 16 जनवरी की सुबह के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंडी
IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:
इस साल होगी बारिश या पड़ेगा सूखा, मानसून पर अल-नीनो का कितना होगा असर?
कौन हैं छत्तीसगढ़ की संतोषी दुर्गा, जिन्हें राम मंदिर उद्घाटन समारोह का मिला खास निमंत्रण
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
13 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
16 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
17 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
19 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
20 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines