---विज्ञापन---

3 साल बाद आई राहत वाली खबर; लुधियाना से दिल्ली की Flights फिर हो रही शुरू, ये है शेड्यूल

Domestic Flights From Sahnewal Airport, लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खुशखबरी आई है। अब जल्द ही लोग लुधियाना से सीधा दिल्ली तक आ-जा सकेंगे, वो भी हवाई मार्ग से। साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए 6 सितंबर से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। पिछले 2 साल पहले यानि 31 अगस्त 2020 को उड़ानों […]

Domestic Flights From Sahnewal Airport, लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खुशखबरी आई है। अब जल्द ही लोग लुधियाना से सीधा दिल्ली तक आ-जा सकेंगे, वो भी हवाई मार्ग से। साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए 6 सितंबर से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। पिछले 2 साल पहले यानि 31 अगस्त 2020 को उड़ानों को बंद कर दिया गया था। अब लुधियाना से एक बार फिर घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अब यह लुधियाना से राज्यसभा के सदस्य संजीव अरोड़ा कि तमाम कोशिशें और उड़ान योजना के बाद ही पूरी तैयारी मुमकिन हो सका है।

आपको बता दें, तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 31 अगस्त, 2020 हवाई अड्डे से उड़ाने बंद कर दी गई थी। और उसी वक्त से लुधियाना से घरेलू उड़ान सेवा में नहीं थी। इस मामले को लेकर कई मंचों पर सवाल उठाया था। हाल ही में 16 अगस्त को राज्यसभा के सदस्य संजीव अरोड़ा ने उड़ान स्कीम के चलते साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए उड़ान शुरू करने के लिए राजीव बंसल सचिव एमओसीए को पत्र लिखा था। अब उनकी कोशिशें रंग लाई। 6 सितंबर को सुबह 9:25 बजे दिल्ली के हिंडन हवाई अड्डे से पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह सुबह 10:50 बजे साहनेवाल हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। यहां से वापसी की उड़ान सुबह 11:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे हिंडन पहुंचेगी। इस फ्लाइट में सांसद संजीव अरोड़ा भी हिंडन से लुधियाना के लिए यात्रा करेंगे। हिंडन से साहनेवाल के उद्धाटन उड़ान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त ) मुख्य अतिथि बताए जा रहे हैं, साथ ही अरोड़ा विशेष अतिथि होंगे।

---विज्ञापन---

शुरुआत में सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही होंगी फ्लाइट

राजीव अरोड़ा का कहना है कि लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना तक की फ्लाइट हफ्ते में पांच दिन ही उपलब्ध हो पाएंगी। हालांकि अक्तूबर के अंत से हफ्ते के सातों दिन के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। इसी के साथ जानकारी यह भी है कि 10  दिसम्बर से हिंडन को, बठिंडा से भी जोड़ दिया जाएगा।

First published on: Sep 04, 2023 04:30 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola