Run for Sindhu: पंजाब में 21 मई को होगी मैराथन दौड़; छात्र और एथलीट होंगे शामिल, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Punjab News, Run for Sindhu, Marathon Race, Marathon in Punjab

Run for Sindhu: हिमालय परिवार यूथ विंग की ओर से पंजाब में रन फॉर सिंधू मैराथन का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए विंग की ओर से पोस्टर जारी किया गया है। इस मैराथन दौड़ का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी से सुखना झील (8 किमी) तक होगा।

विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस से होगी दौड़

हिमालय परिवार यूथ विंग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 21 मई को सुबह 5.30 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में परेड ग्राउंड से मैराथन दौड़ का आयोजन शुरू होगा। आठ किमी की इस दौड़ में भाग लेने के लिए सभी छात्रों और एथलीटों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 9778630002 और 7814506076 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये लोग होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सत्यपाल जैन (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया), आईएएस अदिकारी विनय प्रताप सिंह (डिप्टी कमीश्नर, चंडीगढ़), प्रो. रेनी विज (वाइस चांसलर, पंजाब यूनिवर्सिटि) और आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर (एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस) मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

विजेताओं को मिलेगा इनाम

यूथ विंग की ओर से बताया गया है कि दौड़ में जीतने वाले विजेताओं (लड़का और लड़की) को पुरुस्कार के तौर पर राशि प्रदान की जाएगी। लड़कों के लिए प्रथम पुरुस्कार 3100, दूसरा पुरुस्कार 2100 और तीसरा पुरुस्कार 1100 रुपये है, जबकि लड़कियों के लिए भी प्रथम पुरुस्कार 3100, दूसरा पुरुस्कार 2100 और तीसरा पुरुस्कार 1100 रुपये है। विंग की ओर से रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के लिए लिंक https://forms.gle/LinaKJyaj8EFa6P98 भी साझा किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ