Punjab News : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ईडी की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा, जहां से 3 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए। ED का तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है, जहां और नकदी मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
प्रवर्तन निदेशालय की जालंधर स्थित टीमों ने पंजाब के रूपनगर (रोपड़) जिले में छापेमारी की। भोला ड्रग्स मामले से जुड़ी जांच में ED ने एक साथ खनन माफिया के 13 ठिकानों पर तलाशी ली, जहां 3 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई। इस मामले में पहले ईडी द्वारा जब्त की गई जमीन पर खनन किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : मंत्री के नौकर के घर मिला ‘खजाना’; ED की रेड में 30 करोड़ बरामद, PS के दोस्त से मिले 5 करोड़
भोला ड्रग मामले में ईडी ने की कार्रवाई
जांच एजेंसी ने बताया कि कुख्यात भोला ड्रग मामले में ED ने रूपनगर जिले में कुछ जमीन जब्त की थी, जहां अवैध खनन चल रहा था। विशेष अदालत में अंतिम चरण पर इस मामले की सुनवाई चल रही है। इस केस में खनन माफिया नसीबचंद, श्रीराम स्टोन क्रशर समेत कई लोग आरोपी बनाए गए हैं। इसी क्रम में ईडी की छापेमारी कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें : ED की छापेमारी का दिखाया डर, गुजरात से सामने आई पुलिस वालों की काली करतूत
पंजाब में एक जून को होगा मतदान
आपको बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसे लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इस बीच ईडी की छापेमारी से राज्य में हड़कंप मचा है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines