Punjab’s 6 Cities in The List Of Clean Air Survey, चंडीगढ़: पंजाब के छह शहर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में विभिन्न श्रेणियों में रैंक करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, राज्य का कोई भी शहर टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लुधियाना को 26वां और अमृतसर को 36वां स्थान दिया गया है, जबकि तीन से 10 लाख के बीच आबादी वाले शहरों में पटियाला को 10वां और जालंधर को 36वां स्थान दिया गया है।
-
मध्य प्रदेश के इंदौर को पहला, उत्तर प्रदेश के आगरा को दूसरा और महाराष्ट्र के ठाणे को तीसरा स्थान
बता दें कि केंद्र सरकार के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर को पहला स्थान मिला था, वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा को दूसरा और महाराष्ट्र के ठाणे को तीसरा स्थान मिला है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने साझा की है। यहां बता दें कि यह सर्वे सीपीसीपी ने कराया है। इस सर्वेक्षण में सीपीसीपी के तहत 131 शहरों की वायु गुणवत्ता को शामिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश का परवाणु शीर्ष पर रहा।
तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में दो शहरों ने जगह बनाई है। इनमें पठानकोट और डेरा बाबा नानक को 32वां और राज्य का प्रवेश द्वार माने जाने वाले डेराबस्सी को 37वां स्थान मिला है। राज्य सरकार ने इन शहरों में हवा को साफ करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। डेरा बाबा नानक से लेकर डेराबस्सी तक एयर प्यूरीफायर लगाए गए। इसके अलावा इन इलाकों में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इसके साथ ही ई-वाहनों को भी प्रोत्साहित किया गया है।
<
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
19 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
19 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines