सुधर जाओ नहीं तो ट्रिगर दब जाएगा...पंजाबी सिंगर ने शख्स की कनपटी पर पिस्तौल तान आखिर ऐसा क्यों कहा?

Punjabi Singer Sippy Gill Against FIR: पुलिस ने सिंगर के खिलाफ IPC की धारा 323, 341,148 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस किया है।

image - 2023-10-18T163101.725

Punjabi Singer Sippy Gill Against FIR: फेमस पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सिंगर सिप्पी गिल के खिलाफ मोहाली के एक थाने में FIR दर्ज करवाई गई। सिंगर पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर होमलैंड सोसाइटी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बंदूक रखकर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप के आधार पर पुलिस ने सिंगर के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 148 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज केस किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

यह है मामला 

सिप्पी गिल के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले होमलैंड सोसाइटी नाम कमलजीत सिंह शेरगिल है। शेरगिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को वो होमलैंड के पास एक दुकान से बाहर निकाल कर घर की तरफ जा रहा था। तभि पीछे से दो लोगों ने उसके नाम से पुकारा और उसे रोक लिया। इसके बाद पीछे से सिंगर सिप्पी गिल आ गया। इसके बाद सिप्पी गिल और उसके कुछ साथियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित शेरगिल ने आगे बताया कि सिंगर ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि सुधर जाओ नहीं तो ट्रिगर दब जाएगा। पीड़ित ने बताया कि उसने बहुत ही मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई है।

विज्ञापन

आपसी रंजिश

जानकारी के अनुसार, सिप्पी गिल और शिकायतकर्ता कमल शेरगिल एक दूसरे को पहले से ही जानते है। कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी वक्त से दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ