कपूरथला: कनाडा में पंजाब के एक युवक की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से उसके परिवार समेत पैतृक गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि उसे आज कनाडा में पुलिस की नौकरी ज्वायन करनी थी, लेकिन इससे पहले ही वह उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब वह ट्रेनिंग के आखिरी दिन कार में सवार होकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
  • 23 अगस्त को कनाडा पुलिस अकेडमी से ट्रेनिंग के बाद कार से घर वापस लौट रहा था काफी समय से वहां रह रहा गुरशिंदर

  • 28 अगस्त को कनाडा में पुलिस की नौकरी ज्वायन करने वाला था और 25 को ले गया अंतिम विदाई

मृतक की पहचान कपूरथला जिले के भुलत्थ इलाके में पड़ते गांव भदास मूल के 27 वर्षीय गुरशिंदर सिंह घोतड़ा के रूप में हुई है। इस बारे में गांव में रह रहे शमशेर सिंह ने बताया कि गुरशिंदर हरियाणा पुलिस से बतौर एसपी रिटायर्ड उसके ताऊ दर्शन सिंह का पोता था। पिता सुरिंदर सिंह चंडीगढ़ पुलिस में सेवारत है, वहीं काफी समय से परिवार के साथ कनाडा में रह रहा गुरशिंदर सोमवार 28 अगस्त को कनाडा में पुलिस की नौकरी ज्वायन करने वाला था।

विज्ञापन

इससे पहले 23 अगस्त को कनाडा पुलिस अकेडमी से ट्रेनिंग के बाद कार से घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में एक ट्रॉला ट्रक की टक्कर से उसकी कार में आग लग गई। चाचा शमशेर सिंह ने बताया कि गुरशिंदर इस हादसे के बाद कार में ही जिंदा जल गया। 25 अगस्त को कनाडा में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद गांव भदास में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ