बदल गई पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग, जानें कब होगा लागू नया शिड्यूल

Punjab Schools Timings Change: पंजाब स्कूलों की टाइमिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस निर्देश का पालन करने को कहा है।

Punjab Schools Timings Change
विज्ञापन

Punjab Schools Timings Change: पंजाब स्कूलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब में 1 अक्टूबर मंगलवार से सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी जाएगी। हाल ही में पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस निर्देश का पालन करने को कहा है। नई टाइमिंग के अनुसार राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.30 बजे चलेंगे। इसी प्रकार, सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 2.50 बजे चलेंगे।

पहले स्कूल का समय

बता दें कि पहले पंजाब में स्कूलों की टाइमिंग 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक था, सभी प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक की थी। इसी तरह से सभी मिडिल, हाई, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 8.00 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक की थी।

Advertisment

आधिकारिक अवकाश कैलेंडर भी जारी

इसी के साथ पंजाब सरकार की तरफ से अगले महीने का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार 2 और 3 अक्टूबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, वहीं 3 अक्टूबर को नवरात्रि कलश स्थापना है। इन दोनों दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि पूरे अक्टूबर महीने में दशहरा, वाल्मिकी जयंती और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के कारण बैंक, सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती पर राजस्थान और पंजाब में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ