Punjab Scheme PSDM and Army Families: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ मान सरकार पंजाब की जनता के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जाती है। इन्हीं योजनाओं में एक पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) योजना भी है। इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को उद्योग की जरूरत के अनुसार स्किल सिखाई जाती है। इस मिशन की सफलता को देखते हुए भारतीय सेना के पैंथर डिवीजन ने पंजाब कौशल विकास मिशन के साथ पार्टनरशीप की है।
पार्टनरशीप का MoU साइन
इस पार्टनरशीप के MoU पर PSDM की डायरेक्टर अमृत सिंह और भारतीय सेना के अमृतसर पैंथर इन्फेंट्री डिवीजन के 15 DOU के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मिलन पांडे ने साइन किए है। इस दौरान पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा मौके पर मौजूद रहे। इस पार्टनरशीप का उद्देश्य सेवारत और रिटायर JCO, रक्षा कर्मियों, अमृतसर में रहने वाली वीर नारियों, युद्ध विधवाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के परिवारों को फ्री में स्किल और कमर्शियल ट्रेनिंग देना है।
यह भी पढ़ें: ‘NHAI प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार’, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह का बड़ा दावा
मंत्री ने की PSDM की सराहना
PSDM की सराहना करते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले चरण के तहत अमृतसर में भारतीय सेना के पैंथर इन्फेंट्री डिवीजन में सेवारत और रिटायर सैन्य कर्मियों के कुल 240 आश्रितों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब कौशल विकास मिशन पंजाब के युवाओं को उद्योग के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
15 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
22 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines