Punjab News: पंजाब के अमृतसर में हुए दो धमाकों के बाद पुलिस अलर्ट पर नजर आ रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आज से पूरे राज्य में ऑपरेशन (OPS) विजिल शुरू किया गया है। जिसमें पंजाब पुलिस के सभी आला अधिकारियों को लगाया गया है। डीजीपी ने कहा कि दो दिन तक पूरे मामले में नजर रखी जाएगी।
ड्रग तस्कर, असामाजिक तत्व को पकड़ना
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के आला अधिकारी 28 एसएसपी ऑफिस और कमिश्नरेट के दायरे में आने वाले क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिनका लक्ष्य ड्रग तस्कर, असामाजिक तत्व व शरारती होंगे। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
लुधियाना बस स्टैंड पहुंचे डीजीपी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव खुद इस अभियान पर पूरी नजर रख रहे हैं। आज राज्यभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन विजिल के तहत वह लुधियाना के बस स्टैंड पर पहुंचे जहां उनकी ओर से पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग की गई। इस अवसर पर यात्रियों के सामान को भी खंगाला गया, डीजीपी ने कहा कि 2 दिन तक पूरे पंजाब भर में यह ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई भी समाज विरोधी तत्व पंजाब का माहौल खराब ना कर सके इसके लिए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
डीजीपी गौरव यादव ने यह भी कहा अमृतसर में जो ब्लास्ट हुआ है, जिसकी तह तक हम जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। डीजीपी पंजाब ने इस अवसर पर कहां के हमारी ओर से पंजाब भर में बस स्टैंड, जनतक स्थान, होटल आदि की भी चेकिंग की जा रही है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
6 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
13 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
23 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines