Who Was Gangster Gurmeet Singh Alias Kala Dhanaula: पंजाब पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ हुए एनकाउंटर में गैंगस्टर गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला की मौत हुई। उस पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी।
इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर घायल
डीजीपी गौरव यादव ने बताया पंजाब पुलिस की एंटी गैगस्टर टास्क फोर्स ने बरनाला जिले के बड़बर एक फार्महाउस में वांटेड ए श्रेणी के गैंगस्टर गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला (Gurmeet Singh Alias Kala Dhanaula) को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। उन्होंने कहा कि क्रॉस-फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए।
कौन था गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला?
डीजीपी ने कहा कि गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 60 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनकाउंटर में एजीटीएफ के आईजी संदीप गोयल और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बिक्रमजीत सिंह बराड़ शामिल थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 533 गलत बिलों के लिए ठोका 3 करोड़ जुर्माना, ’बिल लाओ इनाम पाओ’के विजेताओं को बांटे इनाम
काला धनौला के तीन साथी गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने काला धनौला के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों उसका हर आपराधिक घटनाओं में साथ देते थे। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:
क्या नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ने वाले हैं? एक बार फिर अटकलें शुरू
कौन हैं चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर, कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उनके इस्तीफे की अटकलें तेज
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines