क्या नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ने वाले हैं? एक बार फिर अटकलें शुरू

Navjot singh sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू पिछले लंबे समय से पंजाब प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग में नहीं जा रहे हैं। मीटिंग में नहीं जाने पर उन्हें पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। सिद्धू पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वह किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने किसानों पर पुलिस के आंसू गैस के गोले चलाने पर विरोध जताया था।

Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot singh sidhu: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू क्या बीजेपी में जाने वाले हैं? पिछले कुछ दिनों ने उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि सिद्धू 3 कांग्रेस विधायकों के साथ 22 फरवरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सिद्धू पार्टी आलाकमान से नाराज हैं क्योंकि उन्हें पंजाब के भीतर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

विज्ञापन

सिद्धू के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट से भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, सिद्धू ने कल 18 फरवरी को पटियाला में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। शायद कल सभी अटकलों पर कुछ स्पष्ट जवाब मिल जाए।

विज्ञापन

लगातार किसानों के सपोर्ट में कर रहे सोशल मीडिया पर पोस्ट

हालांकि सिद्धू लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार शाम को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाली। जिसमें पटियाला उनके निवास स्थान पर 18 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे किसानों के मुद्दों पर एक प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही गई है। बता दें पिछले दिनों सिद्धू ने किसानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले चलाने का विरोध किया था।

विज्ञापन

पत्नी रह चुकी हैं पंजाब सरकार में मंत्री

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू इससे पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी पंजाब सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। साल 2023 में नवजोत कौर को कैंसर हो गया था। वह अब बिलकुल ठीक हैं और उन्होंने कैंसर को मात दे दी है।

विज्ञापन

कांग्रेस की मीटिंग में न जाने पर मिला नोटिस

नवजोत सिंह सिद्धू पिछले लंबे समय से पंजाब प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग में नहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी आलाकमान शायद उनकी बात ठीक से सुन नहीं रहा है। मीटिंग में नहीं जाने पर उन्होंने पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कांग्रेस से इसी दूरी को उनके बीजेपी के पास जाने की संभावना माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ