Punjab News: पंजाब (Punjab) की मान सरकार ने राज्य में बढ़ रहे गन कल्चर (Gun Culture) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे पंजाब में 813 गन के लाइसेंस रद्द किए है। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि अब तक 2000 से ज्यादा लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
इन जिलों में इतने लाइसेंस रद्द
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने हाल ही में 813 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए है। इनमें लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एसएएस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 लाइसेंस रद्द किए हैं। इनके अलावा और भी जिलों में यह कार्रवाई हुई है।
अब तक सरकार ने की ये कार्रवाई
शासन की ओर से बताया गया है कि अब तक पंजाब की मान सरकार 2000 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस रद्द कर चुकी है। साथ ही सरकार ने हथियारों को लेकर नए नियम भी जारी किए हैं। इसके तहत अब पंजाब में सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या दूसरे किन्हीं भी कार्यक्रमों में हथियारों को ले जाने या प्रदर्शित करने पर रोक है।
पंजाब में इतने लाख हैं हथियारों के लाइसेंस
सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि आदेश के बाद आगामी दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी। हिंसा और हथियारों के साथ महिमामंडन करने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। एक सरकारी आंकड़े के अनुसार पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस है। पंजाब सरकार राज्य के इस गन कल्चर को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines