हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की जीत पर पंजाब CM भगवंत मान ने दी बधाई, कही ये बात

CM Mann Congratulated Manu Bhaker: पंजाब के CM भगवंत मान ने बधाई देते हुए कहा कि भारत की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया।

विज्ञापन
cm mann praised manu Bhaker

CM Mann Congratulated Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को जीत का परचम लहराया। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खेल से लेकर राजनीति जगत के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मनु भाकर ने देश का नाम रौशन कर दिया। सीएम मान ने एक्स पर लिखा कि भारत की बेटी मनु भाकर ने आज पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई, चक द इंडिया।

मनु भाकर ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि मनु भाकर शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अभी तक किसी भी महिला खिलाड़ी ने शूटिंग में कोई मेडल नहीं जीता था। मेडल जीतकर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है और अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया है। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

विज्ञापन

मनु भाकर ने जीत के बाद कही ये बात

मनु भाकर ने कहा कि तोक्यो के बाद मैं बहुत निराश थी और मुझे इससे उबरने में बहुत लंबा समय लगा। सच कहूं तो मैं यह नहीं बता सकती कि आज मैं कितना अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं अपनी पूरी एनर्जी के साथ लड़ रही थी। मैं बहुत आभारी हूं कि ब्रॉन्ज मेडल जीत सकी। मैंने भगवद गीता पढ़ी है और हमेशा वही करने की कोशिश की जो मुझे करना चाहिए, बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  ‘जानबूझकर रोके गए पंजाब स्वास्थ्य सेवा के 1000 करोड़’, केंद्र सरकार पर बरसे CM मान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola