चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने राज्य में पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिससे 1.75 लाख से अधिक सरकारी मुलाजिमों को सीधा लाभ होगा। यह फ़ैसला शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया।
लंबे समय की मांग हुई पूरी
यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने नई पैंशन स्कीम (एन. पी. एस.) के अधीन सेवा निभा रहे मुलाजिमों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम को मंज़ूर किया गया, जिससे राज्य के कर्मचारियों की काफी देर की मांग पूरी हो गई। इससे एन. पी. एस. के अधीन 1.75 लाख से अधिक मुलाजिमों को फ़ायदा होगा। यहां यह भी बताने योग्य है कि राज्य के 1.26 लाख मुलाजि़म पहले ही मौजूदा पुरानी पैंशन स्कीम के दायरे अधीन आते हैं।
लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन में दिया जाएगा लाभ
प्रवक्ता ने बताया कि अगले पांच सालों में ही 4100 मुलाजिमों को इस स्कीम का लाभ मिलने की संभावना है। यह स्कीम सरकारी मुलाजिमों का भविष्य सुरक्षित बनाने के साथ-साथ राज्य के प्रति मुलाजिमों के मिसाली योगदान के उद्देश्य से लागू की गई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह यकीनी बनाने के लिए कि अमल में लाई जा रही स्कीम भविष्य में खजाने के लिए वित्तीय तौर पर टिकाऊ रहे, राज्य सरकार की तरफ से पैंशन कॉप्र्स की सृजना करने के लिए सक्रियता से योगदान डाला जायेगा जिससे स्कीम के लाभार्थियों को भविष्य में पैंशन की सेवा का लाभ दिया जायेगा।
मूलभूत तौर पर सालाना एक हज़ार करोड़ रुपए का योगदान पैंशन कॉप्र्स में दिया जायेगा, जिसको भविष्य में धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। मौजूदा समय एन. पी. एस. में कुल 16,746 करोड़ रुपए जमा हैं जिसके लिए राज्य सरकार पैंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (एफ. आर. डी. ए.) को यह पैसा वापिस करने की अपील करेगी जिससे इस पैसे का उचित प्रयोग यकीनी बने।
मंत्रीमंडल ने फिर दोहराया कि राज्य का खज़़ाना अपने मौजूदा स्रोतों के द्वारा इस स्कीम का वित्तीय भार उठाने के पूरी तरह योग्य होगा और किसी भी हालात में मुलाजिमों का भविष्य सुरक्षित रखा जायेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
19 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines