Women Safety In Punjab: पंजाब में लगातार मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी कई सारे काम कर रही है। दरअसल, कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले के बाद से ही सभी अलर्ट मोड पर हैं। इसी के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आम जनता, महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में मोहाली में मौजूद आईटी कंपनी सी-डेक के साथ करार किया है। इसी के तहत ये प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। वहीं, इस पहल से महिला मुसीबत में हो तो वह बटन प्रेस करेंगी और तभी कमांड कंट्रोल सेंटर और पुलिस के पास मैसेज चला जाएगा।
महिलाओं की सेफ्टी को लेकर उठी मांग
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले के बाद से ही देशभर में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर मांग उठ रही है। ऐसे में पंजाब सरकार भी अलर्ट है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
पंजाब की सभी बसों और टैक्सियों में लगेंगे पैनिक बटन
पंजाब के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी दिलराज सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाब की सभी बसों व टैक्सियों में पैनिक बटन लगेंगे और जीपीएस सिस्टम लगेगा, ताकि बस या टैक्सी में कोई भी दुर्घटना हो तो उस गाड़ी की लोकेशन ट्रैक हो सके।
समस्या होने पर बटन दबाएं
व्हीकल्स में पैनिक बटन लगेंगे, ताकि अगर कोई महिला किसी समस्या में हो तो वह बटन दबाएगी और तभी कमांड कंट्रोल सेंटर और पुलिस के पास मैसेज चला जाएगा और उस गाड़ी की लोकेशन भी ट्रैक हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया ने टेका गोल्डन टेंपल में माथा, साथ में मौजूद मुख्यमंत्री मान के कामों की तारीफ भी की
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
9 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
17 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines