Punjab Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के हर एक वर्ग के लोगों का विकास करना चाहती है, जिसके वह काम भी कर रही है। पंजाब की मान सरकार ने अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए कुछ प्रोजेक्ट शुरू किए थे, जिस पर अभी भी काम चल रहा है। हाल ही में प्रदेश की सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चल रहे प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाएगा। दरअसल, राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में इन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बची हुई धनराशि खर्च करने की मंजूरी दे दी है।
केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र प्रोजेक्टेड स्कीम प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अनुदान घटक के तहत साल 2022-23 के लिए पंजाब को कार्य योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स को साल 2023-24 में पूरा करने के लिए कुल 17.24 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इन पैसों से जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय दोनों प्रोजेक्ट्स को आराम से पूरा किया जा सकेगा। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन 17.24 करोड़ में से 1.69 करोड़ रुपये बठिंडा में विकास प्रोजेक्ट के लिए आवंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: बठिंडा में बनेंगे 3 सोलर एनर्जी प्लांट, मान सरकार ने पूरा कर ली है तैयारी
चल रहा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम
वहीं बाकी के बचे 84 लाख रुपये पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान खर्च किए गए थे। मंत्री ने बताया कि फरीदकोट जिले में चल रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 61 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें से पिछले वित्तीय वर्ष में 16 लाख रुपये खर्च किए गए थे। वहीं बाकी के बचे 45 लाख रुपये चालू वित्तीय वर्ष में खर्च करने को मंजूरी दी गई है। इसी तरह कपूरथला जिले के लिए 1.29 करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। इसमें पिछले साल 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे और बाकी के बचे 1.09 करोड़ रुपये इस साल के लिए मंजूर किए गए हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines