---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

दिल तोड़ परदेसी हो गए 331 पंजाबी अब घर के रहेंगे न घाट के; सबक सिखाने के लिए सरकार ने की बड़ी तैयारी

Punjab Govt Take Action Agaist Fraudulent NRI Groom: पंजाब के ज्यादातर माता- पिता अपनी बेटी को विदेश में व्याह कर वहीं सैटल करना चाहते हैं, लोगों की इसी ख्वाहिश का फायदा कुछ धोखेबाज NRI दुल्हें उठाते है। आए दिन खबर आती है कि NRI दुल्हे ने लड़की से शादी और देहज का पैसा लेकर विदेश […]

---विज्ञापन---

Punjab Govt Take Action Agaist Fraudulent NRI Groom: पंजाब के ज्यादातर माता- पिता अपनी बेटी को विदेश में व्याह कर वहीं सैटल करना चाहते हैं, लोगों की इसी ख्वाहिश का फायदा कुछ धोखेबाज NRI दुल्हें उठाते है। आए दिन खबर आती है कि NRI दुल्हे ने लड़की से शादी और देहज का पैसा लेकर विदेश में भी बैठ जाते हैं। लेकिन अब इस तरह से धोखेबाज NRI दुल्हों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। पंजाब सरकार ने इस तरह के शातिर NRI दुल्हों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं।

भगोड़े NRI दुल्हों पर होगी सख्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार की तरफ से 331 NRI दुल्हों को भगोड़ा घोषित किया गया है। ये वो भगोड़े दुल्हे हैं जिनके खिलाफ राज्य के अलग- अलग थानों में केस दर्ज है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार इन सभी भगोड़े घोषित दुल्हों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐप डाउनलोड किया, फोन हैक हुआ और वायरल हो गई अश्लील फोटो… 43 लाख चूना भी लगा

संपत्ति हो रही जब्त

रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 15 सालों में 331 दूल्हे ने दिया दुल्हनों को धोखा दिया। पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़े घोषित हुए इन 331 दुल्हे के खिलाफ कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। पुलिस ने इन दुल्हों की संपत्ति को जब्त करना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई पीड़ित लड़कियों व उनके परिवारों को इंसाफ दिलाने के की तरफ पहला कदम है।

---विज्ञापन---

सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, भगोड़े NRI दुल्हों का डाटा हैरान करने वाला है। जिसमें सबसे पहले नंबर यूके है। यूके- 46, अमेरिका- 35, कनाडा-35, आस्ट्रेलिया-23, जर्मनी-7 और न्यूजीलैंट-6 है। अब इन सभी NRI दुल्हों की संपत्ति को पंजाब पुलिस द्वारा जब्त किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2023 08:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola