BMW Parts Manufacture In Punjab: राज्य के निवेश को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूवार को मॉडर्न ऑटोमोटिव्स को राज्य में अपने प्रोजेक्ट का विस्तार करने तथा ऑटोमोटिव दिग्गज बीएमडब्ल्यू के महत्वपूर्ण हिस्से का राज्य से निर्माण करने की भविष्य की योजनाओं के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। मॉडरेन ऑटोमोटिव्स लिमिटेड के आदित्य गोयल, सुहैल गोयल और मनीष बग्गा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्हें बताया गया कि मॉडरेन ऑटोमोटिव डिफरेंशियल डिलीवरी के लिए मंजूरी पाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
पिनियन शाफ्ट्स को जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू एजी म्यूनिख को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि 150 करोड़ रुपये मूल्य की 2.5 मिलियन इकाइयों के लिए ऑर्डर की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास और परीक्षण के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश वाले मॉडल को उसी आधार पर निष्पादित किया जाएगा।
कंपनी को भविष्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने अगले महीने प्लांट की आधारशिला रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि अब राज्य में अग्रणी ऑटोमोटिव दिग्गज बीएमडब्ल्यू के पार्ट्स का उत्पादन किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम से राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर चमकेगा।
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब में इंडस्ट्री फ्रेंडली सरकार है और इन्वेस्टर्स के अच्छे के लिए रियल सिंगल विंडो सिस्टम है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब अवसरों की भूमि है और पूरी दुनिया भर की नामी गिरामी कंपनियां राज्य में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आगे आ रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में पूर्ण सांप्रदायिक सद्भाव, औद्योगिक शांति और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल है, जो इसके ओवरऑल ग्रोथ, समृद्धि और प्रगति को गति दे रहा है। इससे सैकड़ों करोड़ रुपए का निवेश होगा और हजारों युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ‘रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे युवा, पंजाब सरकार कर रही है काम’, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का दावा
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
18 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines