चंडीगढ़: श्री हरिमन्दिर साहिब, अमृतसर से पवित्र गुरबाणी का प्रसारण मुफ़्त में यकीनी बनाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 में संशोधन करेगी।
इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बारे प्रस्ताव 19 जून ( सोमवार) को होने जा रही मंत्रीमंडल की मीटिंग में पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह प्रस्ताव 20 जून को होने वाले विधान सभा के विशेष सत्र के दौरान सदन में पेश किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह फ़ैसला दुनिया भर में सिख संगत की भावनाओं के मुताबिक लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरबत के भले का विश्वव्यापी संदेश फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में सर्व-सांझी गुरबानी का प्रसार करना समय की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि गुरबानी के प्रसारण का अधिकार किसी एक चैनल को देने की बजाय इसका प्रसारण बिल्कुल मुफ़्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह कदम देश- विदेश में संगत को गुरबानी सुनने में बहुत सहायक होगा।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे संगत को अपने टी. वी. सैट या अन्य उपकरणों के ज़रिये सचखंड श्री हरिमन्दिर साहिब के दर्शन-ए-दीदार करने में भी आसानी होगी। भगवंत मान ने कहा कि यह फ़ैसला दुनिया के कोने-कोने में पवित्र गुरबानी का संदेश फैलाने में सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि किसी एकमात्र माध्यम के द्वारा गुरबानी की पहुंच सीमित करने देने की बजाय सबके कल्याण और भाईचारे का संदेश लोगों तक मुफ़्त में प्रसारित होना चाहिए।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
17 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
21 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines