Punjab Government Scheme For Surface Seeder, चंडीगढ़: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब के किसानों को फसली अवशेष जलाने की बजाय, इसके प्रबंधन के लिए सही तरीका अपनाने को प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को रियायती दरों पर सरफेस सीडर मशीनें मुहैया करवा रही है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए राज्य के किसान 10 सितम्बर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य में वातावरण को बचाने के लिए पंजाब सरकार फसलों के अवशेष को जलाने सम्बन्धी मामलों को जीरो पर लाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) सम्बन्धी और मशीनरी की खरीद पर भी सब्सिडी प्रदान कर रही है। कृषि विभाग की तरफ से व्यक्तिगत किसानों को 40,000 रुपए की सब्सिडी की पेशकश की जा रही है, जबकि कस्टमर हायरिंग सैंटर सरफेस सीडर की खरीद पर 64,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग की तरफ से सब्सिडी पर सरफेस सीडर मुहैया करवाने के लिए किसानों से आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। उन्होंने किसानों को इस स्कीम का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राज्य के किसान 10 सितम्बर, 2023 तक शाम 5 बजे तक विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसान इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं या अपने-अपने जिलों में कृषि दफ़्तर जा सकते हैं।
खुड्डियां ने इस कदम को किफायती करार देते हुए कहा कि किसान मशीनीकरण को अपना कर अपनी आय में विस्तार करने के साथ-साथ वातावरण को भी बचा सकते हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि इस प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाया जाए।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
11 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
15 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines