चंडीगढ़: पंजाब के 583 घरों में 2023 की दिवाली बेहद खास रहने वाली है। इन घरों से बेरोजगारी का अंधियारा छंट चुका है। त्यौहार से पहले शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए इन घरों के युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इसी के साथ राज्य की सरकार की तरफ से अब तक 37683 नौकरियां दी जा चुकी हैं। आज नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम के मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पंजाब के पुनरुत्थान का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें डेढ़ साल में नौकरी पा चुके इन नौजवानों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। ये अब ‘टीम पंजाब’ का हिस्सा हैं और इनके कंधों पर राज्य की भलाई के लिए काम करने की जिम्मेदारी है। इन्हें मिशनरी जज्बे के साथ लोगों की सेवा कर चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, ब्रम शंकर जिम्पा, गुरमीत सिंह खुड्डियां और डॉ. बलबीर सिंह भी उपस्थित थे।
आने वाले वक्त में 2.98 लाख नौजवानों को और मिलेगा रोजगार
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के मंच से सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी से पहले की सरकारों की लापरवाही की वजह से सूबे के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी ख्याली पुलाव थी। अब उनके नेतृत्व वाली सरकार ने डेढ़ साल के भीतर योग्यता के आधार पर 37,683 नौजवानों को रोजगार दिया है। आगे भी यह प्रयास निरंतर जारी है। पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप 57,796 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जो आने वाले वक्त में 2.98 लाख नौजवानों को रोजगार दिलाने में मदद करेगा। इसके अलावा तमाम तरह की अड़चनों को पार कर ठेके पर भर्ती टीचर्स की नौकरी से ठेका शब्द हटाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने 12,710 टीचर्स रेगुलर किया है। सेवाओं के रेगुलर होने से इनकी छुट्टियों समेत अन्य लाभों के साथ वेतन में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही भगवंत मान ने आने वाले दिनों में भी ऐसे और मुलाजिमों को रेगुलर करने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में पराली जलाने वाले हो जाए सावधान, आप पुलिस की नजर में हैं, डीजीपी के निर्देश, आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: दिवाली पर ज्वैलर्स को RBI का गिफ्ट, सर्राफा एक्सचेंज के जरिए Gold की तरह Silver के आयात करने की दी अनुमति
बादल परिवार को बताया पंजाब का गद्दार
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 200 रुपए घटाने पर तंज कसते हुए कहा कि 1100 रुपए तक कीमत बढ़ाने के बाद मोदी सरकार अब आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। दलबदलू नेताओं की आलोचना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि ये मौकापरस्त कभी भी लोगों के साथ नहीं रहे। अपने मतलब के लिए इन्होंने हमेशा मुगलों, अंग्रेजों या कांग्रेस और अब भाजपा का साथ दिया है। राज्य के लोग इन नेताओं को कभी भी माफ नहीं करेंगे। लक्की ड्रॉ से गुरुग्राम में प्लॉट मिलने संबंधी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के दावे पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बादल परिवार की राज्य के साथ की गई गद्दारी का इनाम था। सुखबीर और उसका परिवार इतना खुशकिस्मत क्यों है कि उनके पास ऐसे कीमती प्लॉट हरियाणा में भी हैं। पंजाब के दूसरे किसी आम आदमी को ऐसे प्लॉट क्यों नहीं मिले।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines