Pick And Drop Facility For School Students: पंजाब की मान सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। सरकार अब स्टूडेंट्स के लिए पिक एंड ड्रॉप सुविधा शुरू कर दी है। इससे स्टूडेंट्स को काफी फायदा मिलेगा। 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स सरकार के इस पहल का लाभ उठा पाएंगे।
स्कूलों में ड्रॉप आउट कम होगा
दरअसल, सरकार पिक एंड ड्रॉप बस सर्विस की पहल इसलिए कर रही है ताकि स्कूलों में स्टूडेंट्स ड्रॉप आउट यानी के स्कूल छोड़ने को कम किया जा सके। इससे एक तो स्टूडेंट्स को आने-जाने में राहत मिलेगी और बस में सफर करने के साथ वह सुरक्षित भी महसूस करेंगे।
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि यह पहल पंजाब के 200 स्कूलों में शुरू होगी। जिसमें 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस के हैं। इस स्कूलों में पढ़ने वाले 10,448 स्टूडेंट्स हैं। जिनमें 7698 लड़कियां हैं और 2740 लड़के हैं। इन सभी को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इन जिलों के स्टूडेंट्स ले रहे हैं फायदा
शिक्षा मंत्री ने बताया कि फिरोजपुर जिले के जीरा स्थित एसजीआरएम गर्ल्ज स्कूल की 712 स्टूडेंट्स बस सुविधा का लाभ उठा रही हैं। जबकि उनके बाद दूसरे नंबर पर बठिंडा के माल रोड स्थित सरकारी स्कूल की 645 लड़कियां, नेहरू गार्डन गर्ल्स स्कूल जालंधर की 466, कोटकपुरा की 399, आनंदपुर साहिब के सरकारी स्कूल की 300 और फतेहगढ़ साहिब की लड़कियां स्कूल, गोबिंदगढ़ स्कूल की 200 छात्राएं इसका फायदा ले रही हैं।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
14 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
20 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines