CM Bhagwant Mann News: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों को रिक्रूटमेंट प्रोसेस को पूरा करने को हरी झंडी दी गई थी। वहीं, आज 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से मिली राहत पर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
मौके पर 1158 असिस्टैंट प्रोफेसरों ने पिछली सरकारों की लापरवाही की भी बात कही। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार सभी को मजबूती से नौकरी दे रहे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
2022 में हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया था
ये मामला अगस्त 2022 का है। जब हईकोर्ट ने 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया को कुछ लोगों की ओर से चुनौती दी गई थी। उसमें उन्होंने भर्ती नियमों को लेकर सवाल उठाया था।
सरकार ने रखीं थी कई दलीलें
इस भर्ती प्रक्रिया के 484 लोग पहले जॉइन कर चुके हैं, लेकिन उनकी पोस्टिंग अभी तक नहीं हुई है। उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा था। सिंगल बेंच के फैसले के बाद सरकार डबल बेंच में गई थी। इसके साथ ही सरकार ने कई दलीलें कोर्ट में रखी थी। जिससे यह साबित करने की कोशिश की थी कि भर्ती प्रक्रिया बिल्कुल सही है। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से कोर्ट में दलील रखी गई थी कि कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी है। इससे स्टूडेंट्स के करियर पर असर पड़ रहा है। ऐसे में इस भर्ती प्रोसेस को खारिज न किया जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की परमिशन दी जाए।
अब आगे बढ़ेगी भर्ती प्रक्रिया
कोर्ट में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। इसके बाद यह फैसला हुआ है। वहीं, अब यह भर्ती प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी। हालांकि, अभी तक जैसे डिटेल आएगी, उसके बाद सारी चीजों के बारे में पता लग पाएगा।
ये भी पढ़ें- पंजाब के इन कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा ‘स्पेशल हॉलीडे’, भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
18 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines