मान सरकार का बड़ा फैसला- रक्षाबंधन वाले दिन भी खुले रहेंगे सेवा केंद्र, किया गया ये बदलाव

Punjab News: रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार 19 अगस्त को सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया है। इसके साथ ही लोगों को सभी सेवाएं भी मुहैया होंगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

punjab news

punjab news

Punjab News: पंजाब सरकार ने 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर राज्य भर के सेवा केंद्रों के कामकाज के समय में बदलाव किया है। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी है। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन 19 अगस्त को सभी सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे और सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 19 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद सेवा केंद्रों में जाकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं। 19 अगस्त के बाद सभी सेवा केंद्र अपने मौजूदा समयानुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार 19 अगस्त को सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया है। उस दिन सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। साथ ही लोगों को सभी सेवाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

रक्षा बंधन के चलते यह फैसला लिया गया है 

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के चलते यह फैसला लिया है। 19 अगस्त के बाद सभी सेवा केंद्र अपने वर्तमान समय के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सेवा केंद्रों पर राज्य सरकार की तरफ से करीब 43 की तरफ सेवाएं दी जाती हैं। पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों की सेवाओं को काफी सुधार किया है। केंद्रों पर लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए।

आपको बता दें, जनवरी में जब सर्दी काफी बढ़ गई थी, तो उस समय भी सरकार ने सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया था। सेवा केंद्रों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया था। इसके बाद जब मौसम साफ हो गया था तो फिर से दोबारा पुराना समय लागू कर दिया गया था। सेवा केंद्र हर जिले में स्थापित किए गए हैं। यहां पर लोगों पर एक ही छत के नीचे सारी सेवाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ