पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंघर स्थित घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। घटना देररात करीब डेढ़ बजे की है। ग्रेनेड अटैक किए जाने का शक पुलिस ने जताया है। पुलिस जांच कर रही है और CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है। हमले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता कालिया ने बताया कि रात करीब एक या डेढ़ बजे के बीच धमाका हुआ…मैं सो रहा था। मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है। बाद में बताया गया कि धमाका हुआ है। गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा और धमाके की जानकारी दी। पुलिस को शिकायत देकर हमले का केस दर्ज कराया गया है।
शीशे का दरवाजा और गाड़ी डैमेज
मनोरंजन कालिया ने बताया कि पहले लगा कि ट्रांसफॉर्मर फटा है। जोरदार धमाके की आवाज आई थी, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। फिर घर के पास बने एक ढाबे से लोग आए, क्योंकि उन्होंने मेरे घर से धुंआ निकलते हुए देखा था। उनके बताने पर जांच की तो शीशे का दरवाजा और गाड़ी बुरी तरह टूट चुकी थी। दीवारों पर लगी फोटो और सामान बिखरा हुआ था। घटना के वक्त उनकी बहन और बहन के बच्चे भी घर में थे, जो धमाके की आवाज सुनकर डर गए थे।
ग्रेनेड अटैक या कुछ और? जांच करेंगे
जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि देररात करीब एक से 2 बजे के बीच धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। FIR दर्ज कर ली है और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। CCTV कैमरों पर नजर रख रहे हैं। जांच कर रहे हैं कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और मामला है। घर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। एरिया सील करके पूरे रूट की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
धमाके का कोई निशान नहीं मिला
उधर, बटाला के SSP सुहेल कासिम मीर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभिन्न टीमों ने जांच की है, लेकिन मौके पर किसी भी तरह के धमाके का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस टीम ने थाने के आस-पास का इलाका भी चेक किया है, लेकिन वहां पर भी ऐसा कोई निशान नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि देररात एक ई-रिक्शा में सवार 4 युवक जाते नजर आए। उन्होंने मनोरंजन कालिया के घर की तरफ कोई चीज फेंकी और उसके बाद ई-रिक्शा चला गया। जो चीज फेंकी गई, वह घर के अंदर खड़ी कार के पास जाकर गिरी और फिर धमाका हो गया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। जमीन पर गड्ढा हो गया। हमला शास्त्री मार्केट चौक के पास हुआ और इससे 50 मीटर की दूरी पर 24 घंटे पुलिस PCR खड़ी रहती है। 100 मीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 है। मनोरंजन कालिया के पास पंजाब पुलिस की सुरक्षा है और उन्हें 4 गनमैन अलॉट हैं। उनके सिक्योरिटी इंचार्ज निशान सिंह हैं।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines