पंजाब में आई बाढ़ के कारण लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है. स्कूल, घर, खेती बर्बाद हो गई है. अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों को मदद और उनके नुकसान की भरपाई के लिए आज ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है. इस मिशन के जरिए लोगों से मदद एकत्रित कर उसे बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि लोगों की जिंदगी दोबारा पटरी पर लौट सके और उन्हें मदद दी जा सके. पंजाब सीएम की तरफ से फंड जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई है.
सीएम ने बताया- कितना हुआ नुकसान
सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पिछले दिनों पंजाब ने जो मंजर देखा और जिस दौर से गुजरा, शायद आने वाली कई पीढ़ियां इसे भुला नहीं पाएंगी. भयानक बाढ़ ने सिर्फ पानी का कहर नहीं बरपाया है, बल्कि कई सपनों को भी अपने साथ बहा ले गई. 2300 गांव डूब गए हैं, 7 लाख लोग बेघर हो गए, 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 2500 पुल टूट गए, 8500 किमी सड़कें टूट गई हैं. 3200 स्कूल खंडहर बन गए, 19 कॉलेज, 1400 क्लिनिक और सरकारी बिल्डिंगें बर्बाद हो गईं. 56 लोगों की जान चली गई.
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पशुओं की हानि हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 1300 करोड़ का नुकसान हुआ है. जैसे-जैसे पानी उतरेगा, हम लोगों के पास पहुंचेंगे तो नुकसान का सही आकलन पता चल पाएगा. लोग इसे पंजाब का सबसे बुरा दौर कह रहे हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि पंजाब के लिए यह सबसे मुश्किल परीक्षा भी है. जब-जब पंजाब संकट में आया है तो सिर नहीं झुकाया बल्कि सीना तानकर संकट से बाहर आया है.
सीएम ने कहा कि बाढ़ के दौरान हमने देखा कि कैसे नौजवान जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद के लिए पहुंचे. धार्मिक स्थानों से बाढ़ पीड़ितों की मदद पहुंचाई गई. यही हमारी ताकत है और यही हमें दुनिया से अलग बनाती है. अब हमें इससे आगे बढ़ने का समय आ गया है. किसानों को खेती करनी है, बच्चों को स्कूल जाना है और जिनके घर उजड़ गए, उन्हें घर देना है. इसके लिए हम शुरू कर रहे हैं मिशन ‘चढ़दी कला’.
यह भी पढ़ें: हर घर तक डॉक्टर पहुंचाने का लक्ष्य, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम करेगी मान सरकार
सीएम ने कहा कि मैं भारत के नागरिकों, व्यापारियों, कलाकारों, उद्योगपतियों, चैरिटेबल ट्रस्टों और विदेशों में बसे पंजाबियों से दिल से अपील करता हूं कि पंजाब की मदद के लिए आगे आएं . पंजाब के साथ खड़े होने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि अगर आप एक रुपया दोगे तो हम उसे सवा रुपया बनाकर लोगों तक पहुंचाएंगे. अगर कोई मदद करना चाहता है तो इसके लिए http://rangla.punjab.gov.in जाकर अपनी मदद पहुंचा सकता है.
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines